रोहित-विराट की नजरें फिर से घरेलू क्रिकेट पर: विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-2 में बड़ा धमाका, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग की बुरी खबर!
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मुकाबले आज (26 दिसंबर) से पूरे देश में खेले जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले राउंड में दोनों ने शानदार शतक लगाकर धमाकेदार वापसी की थी, जिससे फैंस की उम्मीदें दूसरे राउंड से और भी बढ़ गई हैं।
पहले राउंड में मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 94 गेंदों पर 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दिल्ली की तरफ से विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए 101 गेंदों में 131 रन ठोके, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी में विराट ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
आज रोहित और विराट कब-कहां खेलेंगे?
राउंड-2 में विराट कोहली की दिल्ली टीम का सामना गुजरात से होगा। यह मैच बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा। दूसरी ओर, रोहित शर्मा की मुंबई उत्तराखंड से टकराएगी और यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
दोनों मैच सुबह 9 बजे (IST) से शुरू होंगे, जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।
लाइव देखने की उम्मीद पर पानी फिरा!
फैंस के लिए निराश करने वाली खबर यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के इन मुकाबलों का न तो टीवी पर लाइव टेलीकास्ट होगा और न ही किसी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। विजय हजारे ट्रॉफी के इस राउंड में एक ही दिन सभी 38 टीमें खेल रही हैं, लेकिन BCCI ने ब्रॉडकास्ट की व्यवस्था सिर्फ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर ही की है। इसलिए जयपुर और बेंगलुरु के मैचों को लाइव नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, कुछ चुनिंदा मैच जैसे झारखंड vs राजस्थान और असम vs जम्मू-कश्मीर जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकते हैं।
राउंड-2 के सभी मुकाबले एक नजर में
ग्रुप A
- मध्य प्रदेश vs तमिलनाडु (सुबह 9 बजे) - गुजरात कॉलेज ग्राउंड, अहमदाबाद
- झारखंड vs राजस्थान (सुबह 9 बजे) - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- पुदुचेरी vs त्रिपुरा (सुबह 9 बजे) - ADSA रेलवे ग्राउंड, अहमदाबाद
- कर्नाटक vs केरल (सुबह 9 बजे) - नरेंद्र मोदी स्टेडियम B, अहमदाबाद
ग्रुप B
- चंडीगढ़ vs उत्तर प्रदेश (सुबह 9 बजे) - सनोसरा ग्राउंड A, राजकोट
- असम vs जम्मू-कश्मीर (सुबह 9 बजे) - निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
- बड़ौदा vs बंगाल (सुबह 9 बजे) - निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड C, राजकोट
- हैदराबाद vs विदर्भ (सुबह 9 बजे) - सनोसरा ग्राउंड B, राजकोट
ग्रुप C
- गोवा vs हिमाचल प्रदेश (सुबह 9 बजे) - जैपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर
- मुंबई vs उत्तराखंड (सुबह 9 बजे) - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- छत्तीसगढ़ vs पंजाब (सुबह 9 बजे) - अनंतम ग्राउंड, जयपुर
- महाराष्ट्र vs सिक्किम (सुबह 9 बजे) - केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर
ग्रुप D
- हरियाणा vs सौराष्ट्र (सुबह 9 बजे) - KSCA ग्राउंड 2, अलूर
- आंध्र प्रदेश vs रेलवे (सुबह 9 बजे) - KSCA ग्राउंड, अलूर
- ओडिशा vs सर्विसेज (सुबह 9 बजे) - KSCA ग्राउंड 3, अलूर
- दिल्ली vs गुजरात (सुबह 9 बजे) - सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु
प्लेट ग्रुप
- बिहार vs मणिपुर (सुबह 9 बजे) - JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
- अरुणाचल प्रदेश vs मिजोरम (सुबह 9 बजे) - JSCA ओवल ग्राउंड, रांची
- मेघालय vs नागालैंड (सुबह 9 बजे) - उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची
रोहित और विराट आगे कितना कमाल दिखाते हैं, यह तो मैच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी मौजूदगी टूर्नामेंट को और रोमांचक बना रही है।
