Amethi News: पुराना मकान गिराते समय दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी, अमृत विचार। गौरीगंज के वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूर्व सभासद अरुण यादव के पुराने मकान को गिराने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मकान का ढहा हुआ हिस्सा हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक कमजोर दीवार गिर गई और नीचे काम कर रहे दोनों मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन एक मजदूर की जांच के दौरान मौत की पुष्टि हो गई।

घायल मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज