साइंस फैक्ट: एक चम्मच न्यूट्रॉन स्टार का भार माउंट एवरेस्ट जितना
न्यूट्रॉन तारों के बारे में आपने शायद सुना हो और अगर नहीं सुना, तो जानना और भी दिलचस्प है। न्यूट्रॉन तारा किसी अत्यंत विशाल तारे के सुपरनोवा (महाविस्फोट) के बाद उसके गुरुत्वीय पतन से बनने वाला अवशेष होता है। यह ब्रह्मांड की सबसे रहस्यमयी और घनी वस्तुओं में से एक है। न्यूट्रॉन तारे लगभग पूरी तरह न्यूट्रॉन कणों से बने होते हैं। इनका आकार अपेक्षाकृत बहुत छोटा लगभग एक शहर जितना होता है, लेकिन इनका द्रव्यमान सूर्य से भी अधिक हो सकता है। यही कारण है कि इनकी घनता कल्पना से परे होती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, न्यूट्रॉन तारे के पदार्थ का केवल एक चम्मच वजन लगभग 6 अरब टन (6 बिलियन टन) हो सकता है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण लें- इतना भार लगभग पृथ्वी के सबसे ऊंचे पर्वत, माउंट एवरेस्ट के बराबर माना जाता है। इतनी अत्यधिक घनता के कारण न्यूट्रॉन तारों पर गुरुत्वाकर्षण असाधारण रूप से शक्तिशाली होता है। वहां भौतिकी के नियम भी हमारी पृथ्वी से बिल्कुल अलग तरह से काम करते हैं। यही वजह है कि न्यूट्रॉन तारे आज भी खगोल वैज्ञानिकों और भौतिकविदों के लिए शोध और जिज्ञासा का बड़ा विषय बने हुए हैं।
