जिला स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, इन्होंने ने जीता गोल्ड

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हाल में जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न अकादमियों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उपक्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्गों में कड़ा संघर्ष किया। अंत में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हैदर उल्लाह, मयंक, अविरल गुप्ता, आरव धानुक, बालमुकुंद, स्वयं प्रताप सिंह और दिव्यांश सिंह ने अपने-अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते।

इसी क्रम में हजरतगंज स्थित जूडो एकेडमी में जूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश जूडो संघ के महासचिव मुनव्वर अंजार ने किया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने जानकारी दी कि आगामी 14 मार्च को विजयंत स्टेडियम में बैडमिंटन के साथ लखनऊ पब्लिक स्कूल में सेपक टाकरा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

संबंधित समाचार