मुख्यमंत्री योगी 17 मार्च को कैलाश यात्रियों को करेंगे सम्मानित, समिति ने बढ़ते खर्च पर सरकार से मांगा 1.5 लाख तक अनुदान
लखनऊ, अमृत विचारः वर्ष 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने वाले प्रदेश के यात्रियों काे 17 मार्च को शाम 3 बजे लोकभवन सभागार में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रियों को सम्मानित करने के साथ एक लाख रुपये अनुदान भी देंगे।
कैलाश मानसरोवर सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष केके सिंह ने और सचिव आरएस भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2025 में लिपूलेख मार्ग से यात्रा का खर्च लगभग 2.31 लाख रुपये तथा नाथुला मार्ग से लगभग 3.35 लाख रुपये रहा। बढ़ते खर्च को देखते हुए समिति ने प्रदेश सरकार से अनुदान राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने का अनुरोध किया है।
समिति के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार 2025 के सभी कैलाश यात्रियों को 17 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा के सामने स्थित लोक भवन पर रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए समिति अध्यक्ष केके सिंह से संपर्क किया जा सकता है।
