बदायूं: बिल्सी विधायक की मां का निधन, ढांढस बंधाने पहुंचे डिप्टी सीएम
विजय नगला, अमृत विचार। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की बीमार मां का निधन हो गया। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन की सूचना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत राजनेताओं ने ढांढस बंधाया। विधायक के सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव कादराबाद में अंतिम संस्कार किया गया।
विधायक की मां फूलवती कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बदायूं के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ आराम मिलने पर परिजन घर पर ले आए थे। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।
सूचना मिलने पर डिप्टी सीएम, केंद्रीय राज्यमंत्री, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बरेली विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक अरुण कुमार, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, सुखदेव सिंह राठौर, शारदेंदु पाठक, धीरेंद्र सिंह, आदेश शर्मा, यादराम मौर्य, सोवरन सिंह राजपूत आदि गांव कादराबाद में विधायक के घर पहुंचे। और ढांढस बंधाया। सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। चिता को धर्मपाल सिंह शाक्य न मुखाग्नि दी।
