Rampur: परिवहन व खनन विभाग की टीम ने 12 वाहन सीज किए, 5.62 लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और खनन विभाग की टीम ने 12 वाहनों को सीज किया है, जबकि 5.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।  जिला प्रशासन के निर्देश पर में परिवहन विभाग (प्रवर्तन) एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को कार्रवाई के दौरान थाना अजीमनगर क्षेत्र में 7 वाहन, मंडी क्षेत्र रामपुर में 1 वाहन तथा थाना पटवाई क्षेत्र में 4 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। इस प्रकार कुल 12 वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग प्रवर्तन द्वारा कार्रवाई की गई। जांच में पाया कि कुल 10 डंपर ओवरलोड अवस्था में अवैध उप-खनिज का परिवहन कर रहे थे, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन नियमावली के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 4.92 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 2 पिकअप वाहन भी ओवरलोड पाए गए, जिन पर 70 हजार का जुर्माना लगाया गया।

इस प्रकार कुल 12 वाहन अवैध उप-खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में सीज की कार्रवाई की गई है। डंपरों के खिलाफ की गई कार्रवाई खनन विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की ग। जिसका उद्देश्य अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उप-खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जनपद में इस प्रकार के संयुक्त प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म