Gold-Silver Price: भू-राजनीतिक तनाव ने सोने-चांदी की ऐतिहासिक उछाल, एक झटके में महंगे हुए दोनो

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से मंगलवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 3,232 रुपये या 1.2 प्रतिशत चढ़कर 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी के भाव में पिछले दो सत्र में 19,477 रुपये या 7.7 प्रतिशत की तेजी आई है। शुक्रवार को इसकी कीमत 2,52,725 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 196 रुपये या 0.14 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स