Bareilly: पति से मनमुटाव के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से मनमुटाव के बाद महिला ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। मकान मालिक ने जब काफी देर तक दरवाजा बंद देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी साक्षी की शादी पांच साल पहले कैंट थाना क्षेत्र के सदर स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले गौरव से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद साक्षी बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित बीडीए कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवा को किसी समय साक्षी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय से कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक को शक हुआ। 

जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल साक्षी के परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पति से चल रहे विवाद और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार