Bareilly: झोलाछाप के ऑपरेशन से बिगड़ी युवक की हालत, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झोलाछाप के ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। सोमवार की रात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गौटिया निवासी अजय का उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही एक झोलाछाप से 6 दिसंबर हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट जाने से संक्रमण फैल गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। 

इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मोटर मैकेनिक का काम करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार