Moradabad: त्रिशूल संग्रहालय पहुंचे सेना के कई और अत्याधुनिक हथियार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के बुद्धि विहार फेज 2 में नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे त्रिशूल संग्रहालय (वार मेमोरियल) के कार्यों में और तेजी आ गई है। इसमें संग्रहीत करने के लिए सेना के कई और अत्याधुनिक हथियार पहुंच गया है। यह संग्रहालय अपने तरह का देश व प्रदेश का अनूठा है। इसमें भारतीय सेना के तीनों अंगों के आधुनिक हथियारों के मॉडल व सेना की शौर्य गाथा प्रदर्शित की जा रही हैं।

दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बने त्रिशूल संग्रहालय में फाइटर प्लेट मिग 27, एआरवी वीटी 55 टैंक, दो टी-55 टैंक, कई अत्याधुनिक सेना के हथियारों के मॉडल संग्रहित किए गए हैं। हाल में ब्रह्मोस मिसाइलें भी यहां लाकर संग्रह किया गया है। इसके अलावा कई जलपोत आदि संग्रहीत किए गए हैं। त्रिशूल संग्रहालय की दीवारों पर विभिन्न युद्धों में सेना के अदम्य साहस और शौर्य को चित्रित किया गया है। आपरेशन सिंदूर का जिक्र भी यहां है। इस संग्रहालय के आसपास के चौक चौराहों को भी वीरता व शौर्य के रंग में रंगा जा रहा है।

नगर निगम द्वारा इस संग्रहालय से वर्तमान व भावी पीढ़ी को भारतीय सेना के गौरव गाथा का दर्शन यहां पर मिलेगा। इस संग्रहालय को विकसित कराने में किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग स्वयं नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल नियमित कर रहे हैं। उन्होंने इसके द्घाटन होने तक दाढ़ी भी न बनवाने का संकल्प लिया है। जिसकी सराहना पिछले दिनों 13 जनवरी को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात में उन्हें लोकार्पण के लिए निमंत्रित करने के दौरान जानकारी हुई तो रक्षामंत्री ने उनके संकल्प व कर्तव्य निष्ठा को सराहा था। इसका लोकार्पण 19 फरवरी को प्रस्तावित किया गया है। इस दिन नौ सेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होने के चलते इसे अच्छा अवसर माना जा रहा है।

संबंधित समाचार