रामलला दर्शन पहुंचे कोश्यारी, दर्शन कर क्या बोले उत्तराखंड के पूर्व CM, जानिए

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रामलला के दर्शन किये। कहा कि बचपन से ही भगवान श्रीरम के भक्त हैं। कक्षा 10 से हर दिन रामायण की 10 चौपाई पढ़ता हूं। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने पूरे परिसर के भव्यता की भी जानकारी साझा किया है। हमें श्रीराम से सीख लेकर देश को दुष्टों से मुक्त करके रामराज्य लाना चाहिए। 

श्रीराम मंदिर का निर्माण देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। अयोध्या आकर उन्हें गहरा आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नेतृत्व का गंभीर संकट है। केरल जैसे राज्यों में भी भाजपा को सफलता मिल रही है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान श्रीराम के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें :
आजमगढ़ पुलिस को मिली सफलता: अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार