IND VS NZ 2nd T20 : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आज नहीं खेलेंगे अक्षर और बुमराह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रायपुर। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अभी भी ओस मौजूद है और उनकी टीम ने हालिया समय में अधिक चेज नहीं किया है इसलिए वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। 

सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। भारत में दो बदलाव है, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। 

न्यूजीलैंड में तीन बदलाव हैं, रॉबिंसन की जगह टिम साइफर्ट हैं और काइल जेमिसन की जगह मैट हेनरी शामिल हैं। क्रिस्टियन क्लार्क भी बाहर हैं उनकी जगह पर ज़ैक फ़ॉक्स को शामिल किया गया है। 

टीमें :
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 कुलदीप यादव, 11 वरुण चक्रवर्ती 

न्यूज़ीलैंड : 1 टिम साइफर्ट, 2 डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), 3 रचिन रविंद्र, 4 डैरिल मिचेल, 5 ग्लेन फ़िलिप्स, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 ज़ैक फ़ॉक्स 9 मैट हैनरी, 10 ईश सोढ़ी, 11 जेकब डफ़ी राज।  

संबंधित समाचार