Lucknow Diversion : गणतंत्र दिवस परेड के चलते बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश के 77वें गणतंत्र दिवस की परेड विधान भवन के सामने आयोजित की गई है। परेड सुबह 8 बजे से चारबाग बाल विद्या मंदिर के बाहर से शुरू होगी और बर्लिंगटन, विधानसभा मार्ग से हजरतगंज महात्मा गांधी मार्ग के रास्ते होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम से समाप्त होगी।

इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने रविवार देर शाम को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे से डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक से संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। बाल विद्या मंदिर-चारबाग से हजरतगंज चौराहे तक की डायवर्जन व्यवस्था...

इधर नहीं जा सकेंगे

- आलमबाग और मवैया से आने वाले वाहन केकेसी की ओर।
- डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल से बासमंडी की ओर।
- मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपी सेन रोड तिराहे की ओर।
- केकेसी तिराहे से चारबाग रविंद्रालय एवं राणा प्रताप चौराहे की ओर।
- सदर एवं कुंवर जगदीश चौराहे से लोको चौराहे की ओर।
- राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी एवं चारबाग की ओर।
- हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौरहे की ओर।
- उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी से आने वाले वाहनों को विधानभवन की ओर।
- सदर ओवरब्रिज से आने वाले वाहन हुसैनगंज के रास्ते कैसरबाग की ओर।
- बंदरिया बाग चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर।
- कैसरबाग चौराहे से हुसैनगंज चौराहा अथवा बाबू भवन की ओर।

इधर से जा सकेंगे

- रविंद्रालय तिराहे से लाटूश रोड अथवा बासमंडी के रास्ते।
- कैसरबाग अथवा चारबाग तिराहे से दाहिने।
- बासमंडी, रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर जाएंगे।
- लोको चौराहे से कुंवर जगदीश, आलमबाग कैंट से लालबत्ती चौराहे के रास्ते।
- लोको वर्कशाप से फतेहअली, आलमबाग अथवा कैंट के रास्ते।
- बासमंडी के रास्ते।
- बासमंडी अथवा कैसरबाग चौराहे के रास्ते।
- लालबत्ती चौराहा अथवा उदयगंज तिराहे से सदर ओवरब्रिज के रास्ते।
- कैंट एसएन पेट्रोल पंप, कटाई पुल, बंदरिया बाग, गोल्फ क्लब और गांधी सेतु से संकल्प वाटिका से परिवर्तन चौक के रास्ते।
- गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा, गांधी सेतु के रास्ते।
- बासमंडी, चारबाग नत्था होटल तिराहा, आलमबाग या परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु के रास्ते, संकल्प वाटिका के रास्ते।

हुसैनगंज चौराहे के आसपास की यातायात व्यवस्था


- हुसैनगंज से सिंचाई भवन सदर की ओर से वाहन बर्लिंगटन चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन उदयगंज सदर तिराहे से योजना भवन और लालबत्ती चौराहे के रास्ते जा सकेंगे।
- कैसरबाग चौराहे से वाहन हुसैनगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन लाटूश रोड, बांसमंडी अथवा परिवर्तन चौक के रास्ते जाएंगे।

रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा के आसपास की यातायात व्यवस्था

- रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से सिसेण्डी एवं खंदारी बाजार (सुपर मार्केट), लालबाग चौराहा के मध्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिसेण्डी की तरफ एवं खंदारी बाजार/नूर मंजिल की तरफ से आने वाले वाहन को कुछ समय के लिए चौराहा की ओर नहीं आने दिया जायेगा। बल्कि यह डा. सूजा रोड या लालबाग होकर जाएंगे।

विधानभवन के आसपास की यातायात व्यवस्था

- हजरतगंज चौराहे से रायल होटल (बापूभवन) चौराहा और विधनसभा मार्ग पर 25 जनवरी को दोपहर दो बजे से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- नावेल्टी लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा के मध्य परेड के दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नावेल्टी चौराहे से जनपथ तक वाहनों को पार्क करने के लिए जा सकेंगे।

हजरतगंज चौराहे और मेफेयर तिराहे की यातायात व्यवस्था

इधर नहीं जा सकेंगे

- हजरतगंज चौराहे से मेफेयर और परिवर्तन चौक की ओर।
- राजभवन चौराहे से एनेक्सी तिराहे तक सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- निशातगंज और संकल्प वाटिका से हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर।
- गोमतीनगर से आने वाले वाहन वाईएमसीए चौराहा, सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर।
- गोल्फ क्लब चौराहे से पार्क रोड के रास्ते, हजरतगंज चौराहे को।
- कमिश्नर आवास तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे के रास्ते एलआइसी बिल्डिंग तिराहा।
- लालबाग चौराहे से वाहन मेफेयर तिराहे की ओर।
- नरही, वाईएमसीए चौराहा से मीराबाई मार्ग तिराहा से हजरतगंज चौराहे की ओर।

इधर जा सकेंगे

- अशोक मार्ग से मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहे और संकल्प वाटिका एवं हनुमान सेतु के रास्ते।
- संकल्प वाटिका से बांए बैकुंठधाम, बालू अड्डा, गांधी सेतु, जियामऊ, गोल्फ क्लब, कैंट के रास्ते।
- संकल्प वाटिका से हनुमान सेतु तिराहा और परिर्वतन चौक, क्लार्क अवध के रास्ते।
- पार्क रोड चौराहा से नरही के रास्ते।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से लीला सिनेमा तिराहे के रास्ते नवल किशोर रोड।
- नावेल्टी कार बाजार के रास्ते हरिओम मंदिर रो होते हुए।
- मीराबाई मार्ग तिराहा से सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग के रास्ते।

परिवर्तन चौक और केडी सिंह स्टेडियम के आसपास की यातायात व्यवस्था

इधर नहीं जा सकेंगे

- आईटी चौराहा, कैसरबाग और चौक से आने वाले वाहन केडी सिंह स्टेडियम रोड के रास्ते हजरतगंज।
- प्रेस क्लब तिराहा से डीएम आवास, हिंदी संस्थान की ओर।
- चिरैयाझील एवं मोतीमहल लान तिराहा से स्टेट बैंक मुख्य शाखा के रास्ते केडी सिंह स्टेडियम।
- महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाली सिटी और रोडवेज बस सिकंदरबाग के रास्ते हजरतगंज की ओर।
- गोमतीनगर से आने वाली सिटी और रोडवेज बस सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर।
- चारबाग से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें, स्टेशन रोड के रास्ते हजरतगंज की ओर।
- कैसरबाग से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें रायल होटल, हुसैनगंज की ओर।

इधर से जा सकेंगे

- परिवर्तन चौक के कैसरबाग अथवा क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील, बैकुंठ धाम एवं हनुमान सेतु के रास्ते।
- परिवर्तन चौक से चाइना बाजार एवं निशातगंज के रास्ते।
- चिरैयाझील तिराहा, लक्ष्मण मेला बंधा रोड, संकल्प वाटिका एवं हनुमान सेतु रास्ते।
- संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठधाम तिराहा, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग के रास्ते।
- गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कैंट या समतामूलक, पेपर मिल तिराहा, हनुमान सेतु और परिवर्तन चौक के रास्ते।
- आलमबाग, कुंवर जगदीश चौराहा, कैंट, लालबत्ती, बंदरिया बाग और गोल्फ क्लब के रास्ते।
- लाटूश रोड से बांसमंडी, चारबाग, नत्था चौराहे, मवैया अथवा क्लार्क अवध, संकल्प वाटिका एवं हनुमान सेतु के रास्ते।

विधान भवन के सामने बंद रहेगा यातायात

गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन विधान भवन के सामने होना है। इसे देखते हुए रविवार देर शाम चार बजे से गणतंत्र दिवस के दिन कार्यक्रम समाप्ति तक रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से विधानसभा के सामने, कैपिटल तिराहा से हजरतगंज चौराहे के मध्य (बैठने के स्थान व बैरिकेटिंग आदि हेतु) यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

यहां रहेगा पार्किंग का इंतजाम:

- गणतंत्र दिवस के विशेष कार पासधारक, जिनके वाहनो में विधानसभा सचिवालय/उत्तर प्रदेश सचिवालय के कार पास लगे हुए है वे सचिवालय के गेट नं. 7 से प्रवेशकर महानुभावों को गेट नं. 4 के पास उतारकर सचिवालय के निर्मित मल्टीलेबल पार्किग में पार्क होगे तथा उपरोक्त पार्किग भरने के उपरान्त विधानभवन गेट नं. 5 तथा 6 के मध्य अन्दर पार्क होंगे।
- गणतंत्र दिवस के विशेष कार पासधारक, महानुभावगण के वाहन लोक भवन गेट नं. 8 से प्रवेश कर लोकभवन के अन्दर पार्क होंगे।
- गणतंत्र दिवस के विशेष कार पास धारक, महानुभावगण के वाहन कैपिटल तिराहे पर स्थिति बैरियर के पीछे क्रमानुसार सड़क पर किनारे-किनारे पार्क होंगे।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर आने वाले पत्रकार बन्धु, प्रेस व मीडिया के वाहन त्रिलोकीनाथ रोड पर एक साईड एवं जनपथ मार्केट पार्किग में पार्क होंगे।
- ओबी बैन बीजेपी कार्यालय से कैपिटल तिराहे की ओर ’स’ दीर्घा के बाद सड़क के किनारे किनारे हजरतगंज चौराहे की ओर बांये तरफ पार्क होंगे।
- ड्यूटी पर नियुक्ति प्रशासनिक एव अन्य विभागो के अधिकारीगण के वाहन कैपिटल तिराहे से त्रिलोकी नाथ रोड नगर निगम कार्यालय के सामने की ओर क्रम से पार्क होंगे।
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बसों की पार्किग प्रेरणा केन्द्र तिराहे से दाहिने सदर जाने वाले पुल पर सड़क के दोनों तरफ किनारे-किनारे एक पंक्ति में पार्क होंगे।
- मल्टीलेवल पार्किग हजरतगंज को रिजर्व पार्किंग बनाया गया है।

संबंधित समाचार