Bareilly: देवर ने नहाते समय बनाया भाभी का वीडियो...अब कर रहा ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नहाते समय वीडियो देवर ने बना लिया। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमैल कर रहा है। मौका पाकर एक दिन महिला को आरोपी देवर ने गलत नीयत से पकड़ लिया। पति के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि नहाने के लिए वह बाथरूम में गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले उसके तहेरे देवर ने ऊपर की खिड़की से उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी देवर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आए दिन वह उसे अकेले में मिलने की बात कहता है। 

मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 21 जनवरी को वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। तभी देवर ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो उसके पति छत पर आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार