Budget 2026 में छात्राओं को मिली सबसे बड़ी सौगात, देश के हर जिले में  ये काम कराएगी सरकार  

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में पेश बजट 2026-27 में लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया। सरकार ने ऐलान किया है कि देश के प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास बनवाया जाएगा।

भारत में वर्तमान में 700 से ज्यादा जिले हैं, यानी आने वाले समय में करीब 700+ नए बालिका छात्रावास बनेंगे। यह फैसला लड़कियों की उच्च शिक्षा, सुरक्षा और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बराबरी के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बजट के अन्य प्रमुख ऐलान (छात्राओं और युवाओं से जुड़े)

- पशु चिकित्सा महाविद्यालयों को बड़ा बूस्ट  

पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और निदान प्रयोगशालाओं के लिए ऋण-आधारित पूंजी सब्सिडी योजना शुरू होगी। इससे पशु चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में सुधार होगा।

- आयुष और पारंपरिक चिकित्सा पर फोकस  

जामनगर (गुजरात) में स्थित आयुष फार्मेसियों, औषधि परीक्षण लैब्स और WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उन्नयन होगा।

- टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेज विकास  

5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों (टियर-2/3) में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रहेगा। पर्यावरण-अनुकूल पैसेंजर सिस्टम के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के लिए 5 क्षेत्रीय हब स्थापित करने में राज्यों को सहायता मिलेगी।

- आर्थिक लक्ष्य मजबूत  

कर्ज-जीडीपी अनुपात 2026-27 में 55.6% रहने का अनुमान। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय (Capex) बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव।

बजट में लड़कियों की शिक्षा पर यह बड़ा ऐलान पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बालिका छात्रावासों से ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की ड्रॉपआउट दर कम होगी और उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ेगी।

संबंधित समाचार