CBSE  Admit Card 2026: संगम पोर्टल से डाउनलोड करें 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड, छात्रों को मिलेगा Signed हॉल टिकट!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड अब परीक्षा संगम पोर्टल (parikshasangam.cbse.gov.in) पर उपलब्ध हैं। स्कूल अधिकारी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करके कक्षा 10 और 12 के सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें छात्रों के लिए  

- नियमित छात्र खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते।  
- स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे।  
- बिना हस्ताक्षर और मुहर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर अमान्य माना जाएगा। इसलिए छात्रों को स्कूल से प्राप्त मूल एडमिट कार्ड ही परीक्षा में साथ ले जाना अनिवार्य है।  
- एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, विषय कोड, परीक्षा तिथि और समय जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होगी।

बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल

सीबीएसई की आधिकारिक तिथियों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक चलेंगी (रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार)। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न होंगी।  

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर छात्रों को वितरित किए जाएं, ताकि परीक्षा से पहले कोई असुविधा न हो। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को सलाह है कि स्कूल से संपर्क बनाए रखें और एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उसकी सभी डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें।

संबंधित समाचार