Bareilly: बरेली मंडल में विद्यालय खोलेगा भारत लोक शिक्षा परिषद
बरेली, अमृत विचार। भारत के सर्वोच्च शांति पुरस्कार गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित एकल अभियान जो कि संपूर्ण भारतवर्ष में भारत लोक शिक्षा परिषद के द्वारा आदिवासी एवं सुदूर क्षेत्रों में एकल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा देने का काम कर रही है। बीएलएसपी के ब्रज संभाग में 2300 से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर भारत लोक शिक्षा परिषद की चैप्टर बनाने के लिए रवि अग्रवाल के आवास पर बैठक संपन्न हुई।
भारत लोक शिक्षा परिषद केंद्रीय कार्यालय दिल्ली की शाखा संचालन के लिए बरेली में बैठक की गई। इसमें इकाई गठन करने पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली मंडल के बदायूं, पीलीभीत,आंवला सहित संपूर्ण जिलों के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में परिषद विद्यालय संचालित करने का काम बरेली चैप्टर करेगा। शाहजहांपुर में पहले से ही शाखा सफल कार्य कर रही है। विद्यालयों के माध्यम से गांव के गरीब तबकों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं।
भारत लोक शिक्षा चैप्टर (बरेली) में संरक्षक डॉ. केशव अग्रवाल एवं घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन रवि अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका मिश्रा, शुभ्रा गुप्ता, महामंत्री डॉ. नरेंद्र गंगवार, संगठन मंत्री मंगला प्रसाद, कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री चक्रवीर, सह संगठन मंत्री शत्रुघ्नेंद्र एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल को नामित किया गया।
चैप्टर बरेली की निर्माण बैठक में भारत लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय उप प्रधान महिला विभाग माधुरी अग्रवाल, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार, प्रभाग पांच के प्रभाग अभियान प्रमुख आशुतोष बाजपेई ,संभाग प्रमुख ज्ञानेंद्र अंचल, अंचल अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, अंचल सचिव सौरभ शुक्ला, प्रफुल्ल चौहान, सोनल वर्मा, भाग प्रमुख सुनील कुमार मौजूद रहे।
