जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान में घेरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में जाफ्फेर जंगल में पुलिस और सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। 

उन्होंने बताया कि विशाल वन क्षेत्र में यह अभियान सोमवार तड़के दो से तीन आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया, जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से संबंध है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी के भी हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। 

ये भी पढ़ें :
टेस्ला का EMI वाला ऑफर... भारत में Y मॉडल Sales बढ़ाने के लिए आकर्षक डिस्काउंट 

संबंधित समाचार