फिरोजाबाद में बड़ा हादसा : बस पटलने से तीन साल के बच्चे की मौत, दर्जनभर यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फिरोजाबाद। जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गयी, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे।

नसीरपुर थाने के प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दुर्घटना में लगभग 10-12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकोहाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। सोलंकी ने बताया कि इस दर्घटना में बस सवार यात्री कृष्ण यादव के तीन साल के बटे शुभ की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

संबंधित समाचार