Moradabad: नगर विधायक के प्रयास से पीपीपी मोड में बनेगा अत्याधुनिक बस स्टेशन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर विधायक रितेश गुप्ता का प्रयास रंग लाया है। उनकी पहल पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मुरादाबाद में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन स्थापित करने की स्वीकृति देने की जानकारी दी है।

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भेजे पत्र में लिखा है कि नगर विधायक रितेश गुप्ता की पहल पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सात अप्रैल को हुई मंत्री परिषद की बैठक में इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके बनकर तैयार होने से स्थानीय नागरिकों के अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

 

संबंधित समाचार