कानपुर : अवैध धर्मांतरण के खिलाफ विहिप करेगा 21 जिलों में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कानपुर प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने अवैध धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताते हुए 17 अप्रैल को प्रांत के 21 जिलों में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। विहिप की ओर से जारी बयान में पोरवाल ने कहा कि विभिन्न संस्थानों और संगठित क्षेत्रों में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की खबरें सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को प्रलोभन, दबाव और छल के माध्यम से प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि धर्मांतरण दबाव, प्रलोभन या षड्यंत्र के माध्यम से किया जाता है तो यह केवल व्यक्तिगत आस्था का विषय नहीं रह जाता, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान पर प्रभाव डालता है।

पोरवाल ने कहा कि बजरंग दल के नेतृत्व में 17 अप्रैल को कानपुर प्रांत के सभी 21 जिलों में व्यापक आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। विहिप ने केंद्र और राज्य सरकारों से अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानून बनाने तथा ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।

संबंधित समाचार