बाराबंकी : युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पारा कुंवर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के मामले में अब हत्या का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार एक स्कूल में बस चलाने वाले शिवम रावत 23 पुत्र स्वर्गीय राम विलास के मोबाइल पर 19 जनवरी की शाम मोहम्मद अफजाल नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से घर से निकल गया। 

करीब एक घंटे बाद उसने बताया कि वह थोड़ी देर में घर लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। दूसरे दिन 20 जनवरी को गांव के दक्षिण दिशा में स्थित बाग में आम के पेड़ से शिवम का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं। 

मृतक के भाई अंकित कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि शिवम का गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर पहले से रंजिश चली आ रही थी। उन्होंने अरविंद पुत्र रामकिशोर, मीना पत्नी सतीश और सतीश पुत्र रामसिंह की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दबाव और प्रताड़ना अथवा किसी साजिश का परिणाम हो सकता है।

संबंधित समाचार