11 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज दूसरों के मामलों में बिल्कुल हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक हितों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी पुरानी नकारात्मक घटना के कारण आप व्यथित हो सकते हैं, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा।
वृष- आज शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय में उत्तम सफलता मिलेगी।
मिथुन - आज आपकी दिनचर्या अत्यधिक संतुलित रहेगी। समयानुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें। दूसरों पर अपनी निर्भरता कम करें। अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान हो सकता है। किसी गंभीर समस्या का समाधान आपको मिल जाएगा।
कर्क- आज अपना काम स्वयं करें तथा दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नए कार्यों की शुरुआत को टालना बेहतर होगा। अपने शत्रुओं को कम आंकने की भूल न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के व्यवहार से समस्या हो सकती है।
सिंह- आज आपको धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। गृहकार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
कन्या- आज दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दामों पर महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिंता दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
तुला- आज आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। परिवार के वातावरण को लेकर थोड़े अशांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। धन को लेकर परेशानी दूर होगी।
वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत में आंतरिक ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पाएंगे। युवा अपने करियर को लेकर अत्यंत आशावादी रहेंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो दूर हो सकती है।
धनु- आज समाज में हो रहे परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी होगी अपने व्यवहार में अधिक परिवर्तन न करें। संवेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा। मित्रों की सलाह लेने से लाभ होगा।
मकर- आज दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। किसी विशेष बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। मित्र आपका सहयोग करेंगे। घर की सजावट में आप विशेष रुचि लेंगे।
कुंभ- आज अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। साझेदारी में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने का बेहतरीन समय है।
मीन- आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना है।
