Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशियों का चमकेगा करियर!
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है लेकिन अच्छे कार्यों को अधिक से अधिक हासिल करने के लिए आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। आपको अपने काम बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। आपको मेहनत और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से किसी विषय को लेकर बड़ा निर्णय लेने को सोच रहे थे तो अब समय आ गया है कि अपने कदम आगे बढ़ा दीजिए क्योंकि परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी सिर पर आ सकती है। जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलने पर आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, संबंध और कामकाज की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार हैं तो इस सप्ताह आपको मनचाहा काम मिल सकता है। आप जीवन में आने वाले शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। यह सप्ताह विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने कामकाज आदि को लेकर अधिक सक्रिय और उर्जावान बने रहेंगे। इस दौरान आपका पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए समय शुभ है। उनके लिए सकारात्मक बदलाव की संभावना बन रही है।
तुला राशि के जातकों को यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन हर समय याद रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको दूसरों के भरोसे रहने के बजाय स्वयं अपनी चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह नया नौ दिन, पुराना सौ दिन कहावत याद रखनी चाहिए क्योंकि यदि आपने नये लोगों के चक्कर में पुराने संबंधों को इग्नोर करने की कोशिश की तो आप दोनों से हाथ धो बैठेंगे। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षा काफी बढ़ी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आप जोड़-तोड़ या फिर कहें तिकड़म का सहारा ले सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या के समाधान का कारण बनेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपके लिए यह सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसायी हैं तो धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में लाभ होगा लेकिन उसके मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में समय आपके पक्ष में रहने वाला है। इस दौरान आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च होगा। भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख मिल सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़े फैसले इसी दौरान लेने का प्रयास करना चाहिए।
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य कानपुर
-------------------------------------------------
