14 अप्रैल 2026 : जानें अपना आज का राशिफल
मेष- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आंखों की सेहत का ध्यान रखें। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।
वृष- आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर अधिक निर्भर न रहें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी।
मिथुन - आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। किसी की बात कड़वी लग सकती है।
कर्क- आज उधार धन के लेन-देन से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है।
सिंह- आज दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।
कन्या- आज दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में अधिक समय व्यतीत होगा।
तुला- आज कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। अपनी बातों को मनवाने के लिए अधिक जोर न दें।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें।
धनु- आज का दिन अत्यंत सकारात्मक है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे। व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ के योग हैं। जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें।
कुंभ- आज अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसंधान में आप रुचि ले सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बनेंगी।
मीन- आज मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतोष रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
