10 अप्रैल 2026 जानें अपना आज का राशिफल
मेष- आज का दिन उत्साह व निर्णय क्षमता से भरा रहेगा। धन संबंधी स्थितियां संतुलित रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अटके हुए मामलों में गति आएगी।
वृष- आज का दिन मानसिक स्थिरता की मांग करता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। किसी पुराने परिचित से लाभ का संकेत है।
मिथुन - आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई छोटा उत्सव हो सकता है। अचानक धन लाभ का भी संकेत है।
कर्क- आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से चर्चा मन हल्का करेगी। नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह- आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार की संभावना है। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
कन्या- आज आप दक्षता व धैर्य के साथ कार्य करेंगे। कार्यालय में आपके सुझावों की सराहना होगी। किसी यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला- आज चंद्रमा के प्रभाव से दिन सकारात्मक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आय के नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक- आज कर्मठता बढ़ेगी और किसी बड़े निर्णय का समय निकट है। पारिवारिक स्तर पर कोई महत्वपूर्ण बात सामने आ सकती है।
धनु- आज भाग्य प्रबल रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि में स्थित होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि या नई जिम्मेदारी का योग है।
मकर- आज ऑफिस में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। धन की बचत पर विशेष ध्यान दें। संध्या समय मन प्रसन्न होगा।
कुंभ- आज का दिन आपकी योजनाओं को गति देगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी।
मीन- आज आपको निवेश से लाभ होगा। नया काम शुरू करने का शुभ समय है। पुराने विवाद भी समाप्त हो सकते हैं।
