15 अप्रैल 2026 : जानें अपना आज का राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष- आज किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। दूसरों से अपनी तुलना न करें।

वृष- आज उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आलोचनाओं से दु:खी न हो। दूसरों के भरोसे में न रहें।

मिथुन - आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आपकी बुद्धि और संचार क्षमता मजबूत रहेगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क- आज काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह- आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। नौकरी में विवाद शांत होंगे। 

कन्या- व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए।

तुला- आज अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक-  आज दिन की शुरुआत सावधानी से करें, क्योंकि कार्यों में रुकावट आ सकती है। धैर्य रखने पर स्थिति सुधरेगी। लाभ के योग हैं।

धनु- आज विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में कमी होने से थोड़ा तनाव होगा। संबंधों में अनबन हो सकती है।

मकर- आज अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ- आज अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है।

मीन- आज दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन के साथ हो सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा