सीतापुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ की अयोध्या इकाई ने सीतापुर के तालगांव इलाके में छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर कुख्यात हथियारों की खेप तैयार किया जा रहा था, जो अयोध्या सहित कई जनपदों भेजी जा रही थी। इसी करतूत का इनपुट एसटीएफ को मिला। अलर्ट मोड पर आए इस विशेष दस्ते ने जिले की तालगांव पुलिस का सहयोग लिया। इसी के बाद तालगांव थाना इलाके के कंजाशरीफपुर गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए छापा मारा। 

टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए शातिर मायाराम को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। क्षेत्राधिकारी लहरपुर आलोक प्रसाद के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के कंजाशरीफपुर गांव में अयोध्या की स्पेशल टास्क फोर्स और तलगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान शातिर मायाराम पुत्र स्व. श्रीपाल को उसके घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

टीम ने मौके से 12 बोर के तमंचे व अद्धी, 315 बोर के तमंचे, अर्द्धनिर्मित हथियार, खोखा कारतूस तथा भट्टी, लोहे की पाइप, हथौड़ी, आरी, रेती, शिकंजा सहित भारी मात्रा में असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए।
बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर उनकी सप्लाई अयोध्या सहित कई जिलों में में कर रहा था। 

इसके खिलाफ तालगांव और लहरपुर थानों में आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शातिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर जब्ती की कार्रवाई को भी जल्द अमली जाम पहनाया जाएगा।

नेपाल की सरहद पर होनी थी बड़ी हथियार डील! 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शातिर मायाराम तैयार किए गए अवैध तमंचों का जखीरा नेपाल सरहद से जुड़े एक जिले में करने की जुगत में था। इससे पहले के हथियासप्लाई की जानी थी। हालांकि इससे पहले अलर्ट मोड पर आए मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट के बाद एसटीएफ ने घेराबंदी कर शातिर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

शातिर की धरपकड़ में ये रहे शामिल

कुख्यात की धरपकड़ में तालगांव प्रभारी निरीक्षकबदिनेश प्रकाश पाण्डेय, आरक्षी अनिल यादव, अरुण मावी और  एसटीएफ अयोध्या टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह, संतोष सिंह, अंजनी यादव, विनय प्रकाश राय, आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज