Moradabad:ट्यूशन टीचर को छात्र ने कर दिया प्रेगनेंट...थाने पहुंचा मामला तो शादी से मुकरा
कांठ, अमृत विचार। कांठ तहसील क्षेत्र के गांव में ट्यूशन टीचर और छात्र के बीच प्रेम संबंध का मामला बुधवार को थाने तक पहुंच गया। एक साल से चल रहे इस प्रेम प्रसंग में शिक्षिका ने शादी का प्रस्ताव रखा तो छात्र ने इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और घंटों चले हंगामे के बाद आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
गांव निवासी एमएससी की छात्रा गांव के ही एक छात्र को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं जो प्यार में बदल गई। करीब एक साल तक दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा। बताया जा रहा है कि जब शिक्षिका को गर्भवती होने की जानकारी हुई, तो उसने छात्र पर शादी के लिए दबाव बनाया।
छात्र के मना करने पर मामला बिगड़ गया। सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंच गए। देर शाम तक चली पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में छात्र शादी के लिए राजी हो गया। प्रेमी छात्र द्वारा हामी भरने के बाद दोनों पक्षों ने लिखित सहमति जताई।
