जनगणना की तैयारियां तेज: मई-जून 2026 में बनेगी मकानों की सूची, पहली बार डिजिटल और स्वगणना की सुविधा
अयोध्या, अमृत विचार: जनगणना की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बैठक की। कहा कि यह पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसमें स्वगणना की भी व्यवस्था होगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनगणना में स्वगणना के संबंध में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव ने बताया कि एसईआईडी के माध्यम से यह कार्य पूर्ण होगा। जनगणना 2027 के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना मई-जून 2026 में होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में की जाएगी। जनगणना पूरी तरह डिजिटल रूप से होगी। इसमें स्वगणना की व्यवस्था होगी। जनगणना के दूसरे चरण में व्यक्ति के जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।
बैठक में एडीएम(वि./रा.)/ जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार भट्ट, अपर नगर आयुक्त नगर निगम सुमित कुमार, बीएसए लालचन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिग्विजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी तहसीलदार/अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
