महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ : आज आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों पर डायवर्जन
लखनऊ, अमृत विचार: महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचेगी। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार आधी रात से राजधानी के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार देर शाम को डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन को जाने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क करना होगा।
यहां रहेगी रोक:
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बन्धा रोड़ होते हुये हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर रोक रहेगी।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहा से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर रोक रहेगी।
- नदवा बन्धा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर रोक रहेगी।
- बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर रोक रहेगी।
- पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर रोक रहेगी।
- दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर रोक रहेगी।
- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर रोक रहेगी।
- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से वाहन बुद्धेश्वर चौराहा से दुबग्गा चौराहा अथवा तिकानिया तिराहा की ओर रोक रहेगी।
- बालागंज चौराहा से सामान्य यातायात कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये घण्टाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहा की ओर रोक रहेगी।
- चरक चौराहा से सामान्य यातायात चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये बालागंज चौराहा की ओर रोक रहेगी।
यहां से जाएं
- ये वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।
- ये वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।
- ये वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।
- ये वाहन नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुये तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते जा सकेंगे।
- ये वाहन बालागंज चौराहा से बांये हरीनगर होते हुये बन्धा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होते हुये जा सकेंगे।
- ये वाहन चरक चौराहा, रूमीगेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बन्धा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुये जा सकेंगे।
