Stock market closed : गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, मिले जुले संकेतों के बीच उछाल के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही।

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और बीईएल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। 

एलएंडटी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्टस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान में रहे। क्वालिटी वाल्स का शेयर पांच प्रतिशत के करीब टूटा। इटरनल, टाटा स्टील और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत से बीच गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

ये भी पढ़ें : 
Stock market closed : गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  650 अंक चढ़ा सेंसेक्स

 

संबंधित समाचार