Uttrakhand: ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। सितारगंज में ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव भरौनी निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उसके फोन में हॉटस्टार नामक एप पर ऑटो पेमेंट लग गया था। 

जिसे बंद कराने के लिए उसने जिओ कस्टमर केयर पर संपर्क किया गया था। जहां से उसे बताया गया कि ऑटो पेमेंट को बंद करने के लिए हॉटस्टार कस्टमर केयर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

बताया कि इसके बाद उसने एक नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे ऑटो पेमेंट को बंद करने के साथ कटे हुए पैसे को वापस करने की बात कही। उसे झांसे में लेकर उक्त व्यक्ति ने उसके फोन पर एक ऐप को इंस्टॉल कराया। 

उक्त ऐप को इंस्टॉल करते ही उसका फोन हैक हो गया और दो अकाउंट से चार किस्तों में दो लाख रुपये कट गए। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमृत विचार

संबंधित समाचार