मोहन भागवत Go back .. लखनऊ विश्वविद्यालय में संघ के शताब्दी समारोह में हंगामा, RSS प्रमुख के खिलाफ लगे नारे

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ प्रवास पर पहुंचे। संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के लखनऊ विश्वविद्यालय दौरे के दौरान बुधवार को परिसर में हंगामा हो गया। कार्यक्रम स्थल के बाहर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से जुड़े छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और 'गो बैक' के नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत संघ के शताब्दी समारोह के तहत विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उनके आगमन से पहले ही एनएसयूआई और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।  प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न हुआ। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि वे विश्वविद्यालय परिसर में संघ प्रमुख के आगमन का विरोध कर रहे थे। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।यूजीसी कानून के विरोध में छात्रों ने भागवत के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : 
प्रयागराज से शुरू हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा, 18 फरवरी को पूरे हुए 115 वर्ष

 

 

संबंधित समाचार