अयोध्या में 14 कोसी मार्ग का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ से लगेंगी डेकोरेटिव लाइट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: निर्माणाधीन लगभग 40-45 किलोमीटर लंबे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग प्रकाश से जगमगाएगा। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मार्ग पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से भव्य डकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग खंड -तीन के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह ने बताया कि कई जगहों पर लगाई भी जा चुकी है। मीडियन में 1005 और फुटपाथ पर 2010 पोल्स पर डेकोरेटिव लाइट्स लगेंगी। कुल मिलाकर रामपथ व धर्मपथ जैसी व्यवस्था रहेगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

ये लाइट्स न केवल मार्ग की शोभा बढ़ाएंगी, बल्कि रात में भी परिक्रमा को सुगम और सुरक्षित बनाएंगी। डिजाइनर लाइटिंग से मार्ग दिव्य अनुभव प्रदान करेगा, जहां हर कदम पर भगवान राम की कृपा का एहसास होगा।

संबंधित समाचार