करेंट अफेयर्स
-हाल ही में नई दिल्ली में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2025 की बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना ने भारत की 2025 महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही शतरंज की भारतीय स्टार दिव्या देशमुख को सिर्फ 20 साल की उम्र में ऐतिहासिक फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
-अफगानिस्तान राशिद खान ने T20 क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया। हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। UAE के खिलाफ खेलते हुए राशिद खान T-20 फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
-बीती 16 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 1925 में संताली भाषा के लिए विकसित ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया। राष्ट्रपति ने संताली भाषा के संरक्षण और युवा पीढ़ी के बीच ओल चिकी लिपि के प्रसार के महत्व पर बल दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने संताल समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।
-हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वेश रंजन को चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह नियुक्ति भास्कर राव कारे के सेवानिवृत्त (सुपरएनुएशन) होने के बाद की गई है।
