कानपुर की आरती जौहरी बनी ‘Miss International Runway Winner’, डीजी पीजी गर्ल्स कॉलेज से कर रहीं पीएचडी
कानपुर, अमृत विचार। शहर की आरती जौहरी ‘मिस इंटरनेशनल रनवे विनर’ का खिताब जीता है। वे डीजी पीजी गर्ल्स कॉलेज से पीएचडी कर रहीं है। आरती नेभारतीय पारंपरिक परिधान में भारतीय सभ्यता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। इस खिताब से पहले भी आरती कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया है।
आरती जौहरी ने पतियोगिता के दौरान केनिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन , रूस, जापान जैसे विभिन्न देश से आए हुए मॉडल में भारत से आरती जौहरी ने इंटरनेशनल रनवे रिप्रेजेंट किया। उनका कहना है कि पश्चिमी सभ्यता के दौर में अपने भारतीय पारंपरिक परिधानों को गर्व से पहनना हमारी पहचान को जीवित रखना है। उन्होंने शिक्षा को सभी के लिए पंख बताया हैं। आत्मनिर्भरता, कड़ी मेहनत, अनुशासन हमारी ताकत है और दया की आत्मा चमक है।
इन तीनों का मेल ही एक इंसान को वास्तव में सुंदर बनाता है। आरती जौहरी ने इससे पहले मिस लखनऊ विनर, मिस दिल्ली विनर, मिस यूनिवर्स अवध क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसके अलावा मिस इंडिया में फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी है और 2026 में उन्होंने मिस इंटरनेशनल विनर बन के कानपुर का नाम रोशन किया है। शिक्षा की बात की जाए तो वे दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। यूनिवर्सिटी टॉपर भी रही है, एलएलबी करने के बाद वे वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।
