Moradabad: 34.67 करोड़ से बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और हर जरूरतमंद को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेगा। इसका भूमि पूजन कर शिलान्यास सोमवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता, डीएम अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में करीब 34.67 करोड़ से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 6 मंजिला बिल्डिंग बनेगी। 

इस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, रेड एवं येलो जोन वार्ड, प्रथम तल पर मातृत्व सेवाएं, न्यूबॉर्न क्रिटिकल केयर, वन स्टॉप सेंटर, द्वितीय तल पर डायलिसिस यूनिट, आइसोलेशन रूम्स, तृतीय तल पर आइसोलेशन वार्ड, चौथे तल पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट, पांचवे तल पर आईसीयू और छठें तल पर ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

 

संबंधित समाचार