Bareilly: डीएम कोर्ट ने 23 दिन में आठ अपराधियों पर लगाया गुंडा एक्ट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में अपराध का पर्याय बने आठ अपराधियों पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह की कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी पर फरवरी माह के 23 दिनों में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिससे अपराधियों में भय का माहौल है। कार्रवाई में प्रयागराज के माफिया रहे पूर्व विधायक अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा और महिला अधिवक्ता के पति पर गोली चलाने वाले भाजपा नेता के करीबी सौरभ राठौर समेत अन्य अपराधी शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने की है।

डीएम कोर्ट ने फरवरी माह में अब तक आठ अपराधियों पर कानून का डंडा चला चुका है। इसमें सबसे खूंखार लल्ला गद्दी का भी नाम शामिल है। बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी को कुछ दिन पहले ही जिला माफिया घोषित किया गया था। लल्ला गद्दी और उसके दोस्त सद्दाम (अशरफ के साले) ने प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से पहले शूटरों की मुलाकात जिला जेल में बंद माफिया अशरफ से कराने में मदद की थी। इतना ही नहीं लल्ला अशरफ को जेल में चिकन बिरयानी पहुंचाने का भी काम करता था। उमेश पाल की हत्या के बाद मामले की जांच हुई थी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। 

इसके बाद जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। जांच में सामने आया था कि लल्ला गद्दी की दोस्ती अशरफ के साले सद्दाम से हो गई थी। लल्ला गद्दी ने सद्दाम के रुपये बरेली की जमीनों में निवेश कराए थे। पुलिस ने लल्ला गद्दी और उसके कई साथियों को अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजा था। इनमें से अधिकतर आरोपी जेल से रिहा हो चुके हैं। इसी तरह शहर के जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर और टिंकू राठौर ने महिला अधिवक्ता रीना सिंह के पति पर गोली चलाई थी। दोनों भाइयों का नाम एक भाजपा नेता से भी जुड़ता रहा है। इन दोनों के खिलाफ भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसी तरह विकास राठौर, इमरान, परवेज मलिक, जुनैद, विशाल पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Final: फाइनल शो डाउन में बल्लेबाजी के उतरा जम्मू, शुभम के नाबाद शतक से कर्नाटक के खिलाफ शानदार शुरुआत
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, यूपी को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर चर्चा
Stock market closed : IT शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,069 अंक लुढ़का सेंसेक्स  
लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पर गरमाया विवाद: 13 छात्रों को शांति भंग की आशंका में नोटिस, 50-50 हजार रुपये की मुचलके का आदेश जारी
Modi Cabinet : पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ से शासन के नए युग की शुरुआत, कैबिनेट ने देशवासियों की सेवा का लिया संकल्प