धमकी भरा ई-मेल: "हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने वाले हैं...अल्लाहु अकबर"

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में इन दिनों न्यायिक और सरकारी संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल भेजने का सिलसिला चल पड़ा है। इस बार हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेडिकल कॉलेज प्रचार्य के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। धमकी के बाद मेडिकल कॉलेज को खाली करा लिया गया।

दरअसल मंगलवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रचार्य की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश आया। जिसमें लिखा था कि " आपके कॉलेज में साइनाइड पॉइज़न वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक स्टूडेंट्स और डॉक्टरों को निकालें! अल्लाहु अकबर।" ये ई-मेल मिलने के बाद फौरी तौर से सभी कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। कॉलेज प्रचार्य ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के बाद बम निरोधक और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी टीमें कॉलेज के अंदर अपनी जांच कर रहीं थीं। कॉलेज प्रबंधक के मुताबिक जांच जारी रहने तक कक्षाएं नहीं शुरू कराई जाएंगी। इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट, देहरादून कोर्ट और हल्द्वानी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। 

संबंधित समाचार