JEE Main : बाराबंकी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हासिल किये 97.23 परसेंट, लोगों ने दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के मुनेश्वर विहार कॉलोनी स्थित एम.बी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था और जनपद का नाम रोशन किया है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर यह साबित किया कि सतत परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

प्रमुख सफल विद्यार्थियों में आर्यन पटेल ने 97.23 पर्सेंटाइल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिषेक वर्मा ने 96.04 पर्सेंटाइल, प्रखर पटेल ने 93.11 पर्सेंटाइल और सक्षम वर्मा ने 90.58 पर्सेंटाइल अंक अर्जित किए। 

इन उपलब्धियों से अभिभावकों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के संस्थापक और प्रबंधक दिनेश सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी एम.बी. कॉलेज के विद्यार्थी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : 

संबंधित समाचार