एक साथ नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय और अभिनेत्री हेली, 27 फरवरी से उत्तराखंड में शुरू होगी फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के फिल्म निर्माता कुलदीप भार्गव तुषार की हिन्दी फीचर फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग आगामी 27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी।

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म लव लॉटरी के लॉन्च की आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कुलदीप ने बताया कि फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और अभिनेत्री हेली दारुवाला की मुख्य भूमिका होगी। इसके अलावा अन्य कलाकारों में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अघ्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू शामिल होंगे।

MUSKAN DIXIT (73)

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से उत्तराखंड के नैनीताल, भीमताल के लोकेशंस में शूट होगी। साथ ही फिल्म के इसी शेड्यूल में ऋषिकेश में फिल्मांकन किया जाएगा। फिल्म लव लॉटरी के निर्देशक और गीतकार हैं अरविन्द पांडे और लेखक हैं अंकुर खत्री। संगीतकार हैं वरुण मिश्रा और सिनेमैटोग्राफर हैं नवीन वी मिश्रा जबकि संगीत वरुण मिश्रा ने दिया है।

संबंधित समाचार