दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से कार में आग लगी, महिला सिपाही बेटे के साथ जिंदा जली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर,अमृत विचार। बुधवार देर रात गंज थाना क्षेत्र में 23 साल की महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की गाड़ी में जलकर मौत हो गई। डंपर की टक्कर के बाद सीएनजी कार में आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में पति और देवर झुलस गए। दोनों चिल्लाते रह गए, लेकिन मां और बेटे को नहीं बचा सके।

मिलक थाना क्षेत्र के बेहटरा गांव में दान सिंह का परिवार रहता है। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। इनकी पहली पत्नी की भी चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनकी दूसरी पत्नी लता श्रावस्ती में महिला सिपाही थीं। बुधवार देर रात दान सिंह कार से पत्नी दान सिहां, बेटे लट्टू और बरेली निवासी ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से घर लौट रहे थे। दान सिंह और उनका ममेरा भाई आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि पत्नी बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी। पति और देवर किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए, जबकि बेटे को बचाने की कोशिश में महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 

डंपर ने टक्कर मारी, टंकी फटने से लगी आग
दान सिंह ही कार चला रहे थे। कार उनके पिता होमगार्ड पिता इंगल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा कि रात 11 बजे के बाद काशीपुर के आंगा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आए डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर से पेट्रोल टंकी फट गई, इससे कार में आग लग गई। महिला सिपाही बेटे के साथ फंसी

आग की सूचना पर गंज थाना पुलिस भी मोके पर पहुंच गई पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग बुझाई गई। इसके बाद कार से महिला सिपाही और उसके बेटे को निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और देवर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लपटें देख कर्मचारी फायर एक्स्टिंग्युशर लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े, तब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई थी। आनन-फानन में महिला सिपाही और उसके बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया।

संबंधित समाचार