नोटिस बोर्ड: रोजगार मेले का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जौनपुर में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 28 फरवरी 2026 को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर, जौनपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में युवाओं को 12 हजार से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक की नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने  बताया कि शासन की मंशा और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया तथा अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण और आवेदन लिंक के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

 

संबंधित समाचार