मिर्जापुर में मिट्टी खनन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार नामजद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी निकालने के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात गोगांव गांव में हुई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि गोगांव निवासी दिनेश चौबे को सूचना मिली थी कि उनकी अराजी में कुछ लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाल रहे हैं। दिनेश मौके पर पहुंचे और मिट्टी निकालने से मना किया, जिस पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल दिनेश को सरोई स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में मृतक का एक रिश्तेदार भी शामिल है। 

संबंधित समाचार