Sambhal : रंग एकादशी पर जमकर उड़ रहा रंग गुलाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में रंग एकादशी पर उत्साह के बीच जमकर रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा है। आज ही रमजान माह का जुमा भी है ऐसे में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संभल शहर में कोतवाली से लेकर सर्राफा बाजार और बाजार गंज तक लोग जमकर रंग खेल रहे हैं। सड़क पर रंग के बड़े कढाव रखे गए हैं जिसे बच्चे और बड़े रंग उड़ा रहे हैं। इस हालत में पुलिस ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर इस इलाके में आम लोगों की आवाजाही रोक दी है ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा न हो। रंग एकादशी का जुलूस चंगमल कोठी से शुरू होकर बाजार और कोतवाली से गुजरने के बाद जामा मस्जिद के पास से होकर निकलेगा। इसे देखते हुए बेहद कड़े पुलिस प्रबंध किए गए हैं। जुमे की नमाज को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

संबंधित समाचार