Newlyweds रश्मिका-विजय को बॉलीवुड से मिली Goodwish, सोशल मीडिया पर आई बाढ़
मुंबई। विक्की कौशल, कृति सेनन और सामंथा रुथ प्रभु सहित सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की शुभकामनाएं दीं।
16.jpg)
मंदाना और देवरकोंडा उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित लग्जरी होटल में एक निजी समारोह में बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध गए।
15.jpg)
16.jpg)
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''बधाई हो, भगवान आप दोनों को प्यार, खुशी एवं आनंद से भरा जीवन दे।''
विक्की और रश्मिका ने साल 2025 में फिल्म 'छावा' में साथ काम किया था।
कृति सेनन ने लिखा, '' उफ्फ... इस तस्वीर में कितना प्यार व खुशी है। आप दोनों को बधाई।''
विजय और कृति जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' में साथ नजर आएंगे।
सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, '' बधाई हो! '' अभिनेत्री कियारा आडवाणी और श्रीलीला ने भी जोड़े को बधाई दी। देवरकोंडा (36) और मंदाना (29) ने तेलुगु फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है।
