मुरादाबाद में तेंदुआ दिखने से हड़कंप: चार घंटे बाद पकड़ा, घर के बाथरूम में बैठा था Leopard

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुरादाबाद, अमृत विचार : तड़के चार बजे से हरथला गांव में तेंदुआ घुस आया। इसके बाद गांव के घरों की छत पर घूमता दिखाई दिया। लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हरथला गांव महानगर की आबादी के बीच है, इससे चिंता और बढ़ गई, लोगों की मन मस्तिष्क पर तेंदुए का खौफ हावी हो गया और दहशत का माहौल बना हुआ था। तीन घंटे तक छतों पर घूमने के बाद करीब साढ़े सात बजे तेंदुआ छत के सीढ़ियों से होता हुआ मेघ सिंह के घर में उतरा का बाथरूम में जाकर बैठ गया।

Untitled design (25)

घर में मौजूद मेघ सिंह ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर पाए। मोहल्ले की सड़कों पर और छतों पर लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। 

Untitled design (26)

शुक्रवार तड़के तेंदुआ रामगंगा नदी किनारे से कालोनियों को पार करते हुए हरथला में गांव पहुंच गया। आशियाना रोड मॉर्निंग वाक पर निकले हुए लोगों में जिसने भी तेंदुए को देखा, वह वहीं रुक गया। तेंदुआ टहलता हुआ हरथला गांव में पहुंचा और रामलीला मैदान में घूमता रहा।

दीपक ने तेंदुए को देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया तो वह नजदीक के घर की छत पर चढ़ गया। इसके बाद लोगाें ने अपने-अपने घरों के द्वार बंद करना शुरू कर दिया। तेंदुए के आने खबर आग की तरह फैली। करीब साढ़े सात बजे तेंदुआ गंगा मंदिर से मेघ सिंह की छत पर कूदा और जीने के रास्ते नीचे उतर आया। उस वक्त मेघ सिंह, मां शकुंतला देवी पत्नी सुमन और दोनों बेटे सुमित और सौरव घर में मौजूद थे। उससे पहले मां शकुंतला ने देखा और इशारे से बेटे मेघ सिंह को बुलाकर बताया की तेंदुआ बाथरूम में छिपा बैठा है। 

मेघ सिंह ने हिम्मत कर बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। मेघ सिंह ने बताया जब गुसलखाने की किबाड़ बंद की तो तेंदुआ पलटा और झपट्टा जिससे गुसलखाने के किवाड़ पर लगी जाली टूट गई। फिर से हिम्मत कर डंडा दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ दहाड़ रहा था। उसकी आवाज मोहल्ले में गूंज रही थी। मेघ सिंह बताया कि उसकी पत्नी सुमन कुछ मिनट पहले ही बाथरूम से नहाकर बाहर आई थी। अच्छा हुआ कि वह कमरे में नहीं घुसा। तेंदुए को बंद करने बाद सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना को सूचना दी।

इसके बाद वन विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी हरथला पहुंचा।   डिप्टी वन रेंजर गिरीश चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह आठ बजे रेस्क्यू शुरू हुआ जो 11:30 बजे चला। वन विभाग की टीम ने बाथरूम के बाहर पिंजरा लगाकर तेंदुए पर पाइप से पानी डाला, कई बार के प्रयास के बाद वह पिंजरे में आया।  इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों में दहशत के साथ तेंदुए को देखने की उत्सुकता भी थी।

ये भी पढ़ें : 
होली पर योगी सरकार का तोहफा: सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश, 3 मार्च को छुट्टी का ऐलान 

 

 

 

संबंधित समाचार