Bareilly: अमृत विचार कार्यालय पर बच्चों ने देखा अखबार का संसार, जाना प्रिंटिंग का पूरा प्रोसेस 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुनिया भर की खबरें एक कागज पर सिमटकर हमारे ड्राइंग रूम तक कैसे पहुंचती हैं, इस जिज्ञासा को शांस करने के लिए शनिवार को एलन किड्स बरेली के नन्हे छात्र-छात्राओं ने अमृत विचार समाचार पत्र के कार्यालय और प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों पत्रकारिता के विविध आयामों और अखबार तैयार होने की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

भ्रमण के दौरान बच्चों को अखबार की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया कि किस प्रकार रिपोर्टर दिनभर खबरें एकत्रित करते हैं और फिर उन्हें डेस्क पर संपादकीय टीम द्वारा तराशा जाता है। बच्चों पेज डिजाइनिंग साफ्टवेयर के बारे में भी जाना। जब बच्चों ने विशालकाय प्रिंटिंग मशीनों को तेज रफ्तार में चलते और सफेद कागज को खबरों से रंगते हुए देखा तो उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने समाचार संकलन के बदलते तौर तरीकों और डिजिटल पत्रकारिता के महत्व को भी समझा। भ्रमण के महत्व को भी समझा। भ्रमण के अंत में एलन किड्स के बच्चों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अनुभवों से बच्चों में खोजी प्रवृत्ति और समाज के प्रति जागरूकता विकसित होती है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और अमृत विचार परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार